सलमान खान ने इंडियान आइडल के इस सिंगर के साथ गाया देवानंद का ये पॉपुलर गाना, वीडियो वायरल !

    सलमान खान ने इंडियान आइडल के इस सिंगर के साथ गाया देवानंद का ये पॉपुलर गाना !

    सलमान खान ने इंडियान आइडल के इस सिंगर के साथ गाया देवानंद का ये पॉपुलर गाना, वीडियो वायरल !

    सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी खासा मशहूर हैं। वो कई मौकों पर जरूरतमंद लोगों की मदद करते नज़र आये हैं। कैंसर पेशेंट हो या उनके साथी कलाकार, सलमान हमेशा मदद के लिए मौजूद रहे हैं। हाल में एक बार फिर सलमान की दरियादिली सामने आई जब उन्होंने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

    दरअसल, इस वीडियो में सलमान इंडियन आइडल 9 के कंटेस्टेंट रहे थुपेन के साथ गाना गुनगुना रहे हैं। बता दें, थुपेन, शारारिक रूप से सक्षम नहीं हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र में ही अपने हाथ खो दिए थे। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने कई लोगों को जिंदगी जीने के लिए इंस्पायर्ड किया। सुनिए सलमान और थुपेन यहाँ देवानंद पर फिल्माया गाना ‘इतना मधुर, तेरा मेरा साथ’ साथ में गा रहे हैं।-

    बता दें, सलमान फिल्म भारत के बाद अब दबंग 3 और आलिया भट्ट के साथ इंशाअल्लाह पर फोकस कर रहे हैं। दबंग इस साल के अंत तक तो इंशाअल्लाह अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म में आलिया के साथ उनकी जोड़ी देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।