सलमान खान को नाईट क्लब में लड़कियों ने लूटा

    सलमान खान को नाईट क्लब में लड़कियों ने लूटा

    खबर है कि बॉलीवुड के 'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान कल रात को एक नाईट क्लब में अपने आपको उनकी फैंस कहने वाली चार लड़कियों द्वारा लूट का शिकार  हो गए । दरअसल, किस्सा मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित  एक नाईट क्लब का है जहां आम नाईट क्लबों की तरह नाच-गाने और मस्ती का माहौल था। तभी चार लडकियां खुद को उनकी सबसे बड़ी फैंस बताकर  उनसे बातें करने लगीं, फिर  'बजरंगी भाईजान' की एक तस्वीर ली और उन्हें लूटकर रफू चक्कर हो गईं। हालांकि यह सब एक फिल्मी कहानी की तरह प्रतीत होता है, लेकिन यह सत्य है।

    अपने आने वाले टीवी शो 'बिग बॉस 9' और सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से सुर्ख़ियों में चल रहे, 49 वर्षीय इस सुपरस्टार की टाइट सिक्योरिटी के बावजूद, ये चार लडकियां अनुमति के साथ आईं और सलमान खान की मूल्यवान वस्तुएं जिनमें उनका पर्स, सनग्लासेस और मशहूर 'बजरंगी भाईजान' पेंडेंट शामिल थीं, लूटकर ले गयीं।  उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनसे नजदीकी थाने में कम्प्लेन दर्ज कराने की सलाह दी पर सुपरस्टार ने इन अनजान लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। 

    ऐसा बताया जा  रहा है कि जब ये लडकियां क्लब में आईं तब सलमान खान की ये वस्तुएं मेज़ पर रखी हुई थीं। इसलिए संभवतः इन लड़कियों ने ही शायद सलमान के इन वैल्यूबल्ज़ को चुराया हो। एक और जहां फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर नंदिता सिंघा ने तो इस मामले की पुष्टि की है, वहीँ दूसरी ओर सलमान खान की बहन अर्पिता खान के मुताबिक, उनके भाई को लूटना इतना आसान नहीं है। अपने एक बयान में उन्होंने बताया, "भाई ने हाल ही में किसी भी नाईट क्लब में विजिट नहीं किया है और न ही वे अपने पास पर्स रखते हैं।"

    बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जहां कहीं भी यात्रा करते हैं, उनके साथ उनके अंगरक्षक मौजूद होते हैं। इस तरह की घटना की खबर सचमुच में दर्शकों के लिए एक सदमा है। यही कारण है कि सलमान ने सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या को बढाकर 14 कर दिया है और उन्हें प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दरियादिली और यंग टैलेंट्स को लांच करने में मशहूर सलमान ने इस बात को स्वीकार किया है कि मुंबई अब सुरक्षित शहर नहीं है। 

    सलमान खान को नाईट क्लब में लड़कियों ने लूटा