पिता सलीम के साथ 'सुहानी रात ढल चुकी है' गाना गा रहे हैं सलमान खान !

    पिता सलीम के साथ 'सुहानी रात ढल चुकी है' गाना गा रहे हैं सलमान खान !

    पिता सलीम के साथ 'सुहानी रात ढल चुकी है' गाना गा रहे हैं सलमान खान !

    सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो कभी जिम वर्कआउट की तो कभी फैमिली संग फोटो शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार सलमान ने जो शेयर किया है वो बार-बार देखा जा रहा है। सलमान ने पिता सलीम के साथ का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान पिता के साथ गाना गुनगुना रहे हैं।

    सलीम खान सुहानी रात ढल चुकी है गाना गुनगुना रहे हैं। जहां सलमान और उनके दोस्त कमाल खान उनका साथ दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा है ‘हमारे परिवार के ‘द सुल्तान, टाइगर, भारत  गाना गा रहे है। देखिये ये वीडियो-

    बता दें, सलमान अपने पिता के काफी करीब हैं। उन्हें कई मौकों पर पिता के साथ देखा जाता रहा है। यहाँ तक की सलमान आज भी अपने पेरेंट्स के साथ ही रहते हैं। और उन्हें इस उम्र में भी पिता से डांट पड़ती रहती है। वैसे जहां तक इनकी फिल्मों की बात है तो सलमान भारत की सफलता के बाद अब दबंग 3 और आलिया भट्ट के साथ इंशाअल्लाह में बिजी हो गए हैं। इस साल के अंत तक दबंग में तो अगले साल ईद पर इंशाअल्लाह कहेंगे सलमान।