कभी सलमान खरीदने वाले थे शाहरुख़ का घर मन्नत, इस वजह नहीं बनी बात !
- बॉलीवुड ख़बरें
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas
शाहरुख़ खान का घर मन्नत मुंबई के सबसे बड़े घरों में से एक है। इंडस्ट्री में कदम जमाने के बाद शाहरुख़ ने ये हवेली जैसा घर अपने लिए खरीदा था। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख़ के घर मन्नत को कभी सलमान खान खरीदना चाहते थे। इस बारे में खुद सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया। सलमान ने बताया कि उन्हें मन्नत की लोकेशन इतनी पसंद आई कि वो ये खरीदना चाहते थे। उन्होंने अपने पिता सलीम खान से घर खरीदने के बारे में बात की, लेकिन उनके पिता सलीम ने ये बोल कर घर लेने से मना कर दिया कि इतने बड़े घर का करना क्या है। जिसके बाद ये घर शाहरुख़ ने खरीदा।

वैसे अगर सलीम खान ने मना नहीं किया होता तो आज मन्नत शाहरुख़ का नहीं सलमान का बंगला होता। बता दें, शाहरुख़ के इस आलीशान बंगले की कीमत 200 करोड़ से ज्यादा की बताई गई, जो मुंबई की सबसे खूबसूरत जगह पर है। इस घर को खरीदने का कभी शाहरुख़ ने सपना देखा था। और बाद में ये घर उनका हुआ। शाहरुख़ ने खुद कहा था कि ये घर उनकी सबसे महंगी प्रॉपर्टी है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें