सलमान ने जताई 'बाजीराव मस्तानी' का भाग होने की इच्छा

    सलमान ने जताई 'बाजीराव मस्तानी' का भाग होने की इच्छा

    सलमान ख़ान ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का हिस्सा न बन पाने पर अफ़सोस जताया। मूवी दिसंबर में रिलीज़ होने को तैयार है और ऑडियंस दीपिका, रणवीर और प्रियंका की तिगड़ी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है। सलमान ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए फोटो शूट भी किया था पर फिर भी फिल्म नहीं कर पाए। 

    फिल्म की कास्ट में बहुत से बदलाव हुए थे। अफवाहों की माने तो यदि सलमान और ऐश्वर्या के बीच सब ठीक होता तो यह दोनों फिल्म का भाग होते। मुख्य कलाकारों के नामों की पुष्टि होने से पहले शाहरुख खान, अजय देवगन और रितिक रोशन की भी लीड रोल निभाने की खबर सामने आई थी। 

    डीएनएइन्दिआ.कॉम पर आई खबर के मुताबिक कहा जा रहा था कि फिल्म के टीज़र सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के साथ आने थे। प्रियंका और दीपिका ने बाजीराव की पहली और दूसरी पत्नी काशीबाई और मस्तानी का किरदार निभाया है। इन दोनों की जोड़ी से पहले करीना कपूर और रानी मुखर्जी का नाम सामने आया था पर एसा कुछ हो न सका। ऑडियंस को बेसब्री से फिल्म का और प्रियंका और दीपिका की डांस की जुगलबंदी का इंतज़ार है। 

    सलमान ने जताई 'बाजीराव मस्तानी' का भाग होने की इच्छा

    Source: ndtvimg.com