विडियो: इन्टरनेट को मिल गया है सलमान खान का हमशक्ल, देखकर चौंक जायेंगे आप !

    विडियो: इन्टरनेट को मिल गया है सलमान खान का हमशक्ल, देखकर चौंक जायेंगे आप !

    बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को उनकी फैमिली एंटरटेनर फ़िल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाने जाते हैं। सलमान बॉलीवुड के भाई होने के साथ-साथ गॉड फादर के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने बहुत से नए एक्टर्स को फ़िल्मों में काम करने का मौका दिया है। बॉलीवुड में किसी एक्टर के जैसा दिखने वाला इन्सान मिलना कोई नहीं बात नहीं है। हम सभी ने पहले शाहरुख़ खान, जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी जैसे स्टार्स के जैसे दिखने वाले लोगों को देखा है। अब सलमान जैसा दिखने वाला भी कोई मिल गया है और वो अहिं और नहीं बल्कि अपने पडोसी देश पाकिस्तान के कराची में ही है।

    जैसा कि आपको पता है इन्टरनेट सरप्राइज से भरा हुआ है। ट्विटर पर एक व्यक्ति का विडियो वायरल हो रहा है जो दूर से देखने में बिल्कुल सलमान खान जैसा नज़र आता है। ये विडियो कराची के फेमस बोल्टन मार्किट का है। इस शख्स की बॉडी बिल्कुल सलमान जैसी है, उसका कपड़े पहनने का तरीका और बाल भी सलमान जैसे हैं। आप भी देखिये और खुद सोचिये कि क्या ये शख्स सही में सलमान जैसा लगता है।

    काम की बात करें तो सलमान खान जल्द ही डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत में नज़र आयेंगे। ये कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर से प्रेरित है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर होंगे। फिल्म भारत इस साल ईद पर रिलीज़ होगी।