डांसर और कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान पर मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप !

    डांसर और कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान पर मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप !

    डांसर और कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान पर मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप !

    जी टीवी के सबसे पॉपुलर शो डांस इंडिया डांस सीजन 1 के विनर रहे डांसर और कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान पर एक मॉडल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मॉडल का आरोप है कि सलमान ने उन्हें दुबई के एक शो में परफोर्मे करने के लिए मिलनेस ओशिवारा के कैफेटेरिया बुलाया था। जिसके बाद सलमान ने उन्हें घर छोड़ने के लिए अपनी कार में बैठा लिया और कार में ही छेड़छाड़ की। लड़की ने ये भी आरोप लगाया है कि सलमान ने उनका पासपोर्ट अपने पास रख लिया था। जिसके बाद उन्हें मजबूरन दुबई और बहरीन जा परफॉर्म करना पड़ा।

    पुलिस शिकायत करने में देरी के पीछे लड़की ने सलमान का डर बताया। लड़की के मुताबिक उन्हें सलमान से खतरा था। इसलिए उन्होंने अभी तक इस बारे में चुप्पी साधी हुई थी।

    फ़िलहाल सलमान के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा थाने में FIR दर्ज हो चुकी है। और जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।