ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ में नए अवतार में नज़र आयेंगे शाहीर शेख !

     ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ में नए अवतार में नज़र आयेंगे शाहीर शेख !

    स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने पिछले साल ही अपने 10 साल पूरे कर लिए थे। और टीवी पर इतने सालों तक सक्सेसफुली चलते रहने का नया रिकॉर्ड बनाया। सीरियल की शुरुआत अक्षरा और नैतिक यानी अपनी हिना खान और करण मेहरा की प्यार भरी कहानी से हुई। जिसे बाद में शुभांगी जोशी और मोहसिन खान ने आगे बढाया। अब खबरे हैं कि इस शो की सफलता के बाद इसका स्पिन ऑफ भी जल्द लाया जा रहा है। जिसमें फ्रेश जोड़ी के तौर पर कुछ ‘रंग प्यार के ऐसे भी’ शाहीर शेख लीड रोल में नज़र आयेंगे। वैसे शाहीर से पहले हर्षद अरोड़ा का नाम भी सामने आया था। लेकिन शाहीर के नाम पर शो के मेकर राजन शाही ने मोहर लगा दी है।

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ में नए अवतार में नज़र आयेंगे शाहीर शेख !

    राजन शाही के अनुसार इस नए किरदार में शाहीर का नया अवतार देखने को मिलेगा। कुछ ऐसा जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया। वैसे इससे पहले शाहिर कलर्स के शो ‘दास्तान-ए-मोहब्बत’ में नज़र आये थे। सोनारिका भदौरिया के साथ उनकी जोड़ी तो पसंद की गई। लेकिन ये शो ज़्यादा चला नहीं। अब शाहीर को एक बार फिर नए अंदाज़ में देखने के लिए तैयार हो जाइये।