इस अनोखे तरीके से अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे शाहिद कपूर!

    इस अनोखे तरीके से अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे शाहिद कपूर!

    लोग अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कितनी ज़बरदस्त प्लानिंग करते हैं। कोई पार्टी करता है, कोई टूर प्लान करता है और जो बहुत ज़्यादा एडवेंचरस होते हैं वो अपने बर्थडे के दिन शादी कर लेते हैं ! बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का बर्थडे 25 फरवरी को आने वाला है। इस साल शाहिद 37 साल के हो जाएंगे। क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं अपने बर्थडे पर शाहिद कपूर के क्या प्लान हैं? सोचिए ! 

    इस अनोखे तरीके से अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे शाहिद कपूर!

    अगर आप न सोच पा रहे हों तो हम आपको बता देते हैं कि अपना 37वां बर्थडे किस तरह मनाने वाले हैं। अपने मासूम चेहरे और ज़बरदस्त डांस से लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले शाहिद, अपने जन्मदिन पर पंजाब के ब्यास में सत्संग में शामिल होंगे। जी हां, उनके साथ उनकी पत्नी मीरा राजपूत और बेटी मीशा भी होंगी। आपको बता दें कि शाहिद राधा स्वामी संप्रदाय में खूब आस्था रखते हैं और वो अपनी पत्नी के साथ ब्यास नदी के किनारे सत्संग में अपना समय बिताएंगे। 

    एक सूत्र ने बताया, ‘शाहिद और मीरा ने वैलेंटाइन डे मिस कर दिया था और ये दोनों ब्यास किनारे होने वाले सत्संग में शामिल होकर जन्मदिन मनाने की परंपरा को कायम रखना चाहते हैं।’ पिछले साल शाहिद के जन्मदिन पर मीरा ने काफी बड़ी पार्टी रखी थी मगर इस बार लगता है कि ये दोनों भक्ति में डूब कर जन्मदिन मनाना चाहते हैं। 

    परम्पराओं के लिए शाहिद की श्रद्धा देख के कहना पड़ेगा- जो परम्पराओं को निभाए, वो राजपूत ! सॉरी, वो शाहिद कपूर !