फिल्म कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने कॉलेज के बच्चों से उधार लिए थे कपड़ें?

    फिल्म कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने कॉलेज के बच्चों से उधार लिए थे कपड़ें?

    फिल्म कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने कॉलेज के बच्चों से उधार लिए थे कपड़ें?

    अपनी फिल्म उड़ता पंजाब और पद्मावत से शाहिद कपूर ने दर्शकों का दिल जीता है। अब शाहिद जल्द ही फिल्म कबीर सिंह में नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। फिल्म को लेकर फैन्स में काफी उत्साह है और सभी को शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म को देखने का इंतज़ार है।

    फिल्म का टीज़र और पोस्टर्स रिलीज़ हो चुके हैं। इस फिल्म में शाहिद एक शराबी डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी प्रेमिका की शादी के बाद अपनी ज़िन्दगी बर्बाद करने के लिए रास्ते पर चलने लगता है। शाहिद को उनके बढ़िया एक्टिंग टैलेंट के लिए जाना जाता है और वे अपने किरदार को निभाने से ज्यादा जीने में विश्वास रखते हैं। अपने किरदार में बसने के लिए शाहिद ने अपने शरीर और आदतों में कई बदलाव किये हैं। उन्होंने दिन भर में 20 सिगरेट पीना शुरू किया जो वो असल ज़िन्दगी में नहीं करते।

    फिल्म कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने कॉलेज के बच्चों से उधार लिए थे कपड़ें?

    अब खबर है कि शाहिद ने अपने रोल को और बढ़िया तरीके से निभाने के लिए दिल्ली के कॉलेज के बच्चों से भी मदद ली थी। सूत्रों की माने तो शाहिद, दिल्ली के एक कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ समय बिताया करते थे। यहाँ तक कि अपने लुक में पूरी तरह रमने के लिए उन्होंने कुक स्टूडेंट्स से उनके रोज़ इस्तेमाल किये जाने वाले कपड़ें भी उधार लिए थे, जिन्हें उन्होंने फिल्म में पहना है। इससे शाहिद का रोल और ज्यादा असली नज़र आएगा ऐसा उनका मानना है।'

    बता दें कि फिल्म कबीर सिंह संदीप वंगा ने बनाया है, जिन्होंने इसकी ओरिजिनल फिल्म अर्जुन रेड्डी भी बनाई थी। कबीर सिंह 21 जून 2019 को रिलीज़ होगी।