जब शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की स्क्रीनिंग पर एक छत के नीचे नज़र आई ये एक्स जोड़ियां !

    कबीर सिंह की स्क्रीनिंग पर एक छत के नीचे नज़र आई ये एक्स जोड़ियां !

    जब शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की स्क्रीनिंग पर एक छत के नीचे नज़र आई ये एक्स जोड़ियां !

    कल मुंबई में शाहिद कपूर और कियारा अडवानी ने अपनी फिल्म कबीर सिंह की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जहाँ इस फिल्म को देखने फ़िल्मी जगत के कई बड़े स्टार्स पहुंचे। तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस हिंदी रीमेक की स्क्रीनिंग पर नज़र आये इन स्टार्स को न सिर्फ फिल्म पसंद आई बल्कि वो तो शाहिद की दमदार परफॉरमेंस के कायल हो गए। लेकिन इस स्क्रीनिंग एक और खासियत थी और वो थी इस फिल्म को एक साथ देखने पहुंची एक्स जोड़ियां।

    जब शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की स्क्रीनिंग पर एक छत के नीचे नज़र आई ये एक्स जोड़ियां !

    ब्रेकअप के बाद यहाँ पहली बार विक्की कौशल और हरलीन सेठी की जोड़ी एक ही जगह पर नज़र आई। पिछले दिनों विक्की और उनकी हरलीन के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। विक्की ने खुलेआम हरलीन के लिए अपने प्यार का इज़हार किया। लेकिन जितनी तेजी से इनके अफेयर की खबरे उड़ी उतनी ही तेजी से इनका ब्रेकअप हो गया। इन्हें एक छत के नीचे देखना हैरान करने वाला था।

    जब शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की स्क्रीनिंग पर एक छत के नीचे नज़र आई ये एक्स जोड़ियां !

    यहाँ दूसरी एक्स जोड़ी थी अंगद बेदी और नोरा फतेही की। नोरा और अंगद कभी रिलेशनशिप में थे। एक वक़्त था जब इनके अफेयर के चर्चे आम थे, हर इवेंट पार्टीज़ में दोनों को साथ देखा गया ! लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और अंगद ने नेहा धूपिया से शादी कर ली! अंगद से अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात भी की थी। 

    जब शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की स्क्रीनिंग पर एक छत के नीचे नज़र आई ये एक्स जोड़ियां !


    अब अंगद यहाँ शाहिद की फिल्म देखने पत्नी नेहा के साथ पहुंचे। तो वहीं नोरा अकेली नज़र आई। हालांकि दोनों में अब किसी तरह की कोई बातचीत नहीं है। दोनों के रास्ते और जिंदगी बदल चुकी है और दोनों ही अपने फ़िल्मी करियर पर फोकस कर रहे हैं !