शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने बनाया ये नया रिकॉर्ड, सलमान की भारत छूटी पीछे !

    शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने बनाया ये नया रिकॉर्ड, सलमान की भारत छूटी पीछे !

    शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने बनाया ये नया रिकॉर्ड, सलमान की भारत छूटी पीछे !

    शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज़ के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म इस वक़्त की सबसे चर्चित फिल्म बन गई है। शायद यही वजह है कि इस फिल्म को लगातार ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में शाहिद की इंटेंस परफॉरमेंस पसंद आ रही है। तो कोई इस फिल्म की कहानी को महिला विरोधी बता रहा है। लेकिन कुछ भी कहो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब हुई है। अगर कमाई की बात करे तो फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार तक 146 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। साथ ही इस फिल्म की कमाई में बाकी फिल्मों की तुलना में कोई गिरावट नहीं आई है।

    हर दिन फिल्म 10 करोड़ से उपर की कमाई कर रही है। अभी तक फिल्म की कमाई का आंकड़ा देखे तो इस साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है कबीर सिंह। दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 12.21 करोड़ की कमाई कर सिर्फ 8 दिन में 146.63 करोड़ कमा लिए मतलब आज ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

    कबीर सिंह तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। ये एक अनोखी लव स्टोरी है जिसे संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद और कियारा अडवाणी की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी हो या दमदार परफॉरमेंस ऑडियंस को पसंद आ रही है। जल्द ही फिल्म 200 करोड़ का रिकॉर्ड भी पार कर सकती है।