बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने अपनी पत्नी के साथ मनाया 53वां जन्मदिन !

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने अपनी पत्नी के साथ मनाया 53वां जन्मदिन !

    बॉलीवुड के सबसे मुख्य देवताओं में से एक शाहरुख़ खान का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड का बादशाह और किंग खान जैसे नामों से मशहूर शाहरुख़ अपने खूबसूरत दिल के लिए जाने जाते हैं। 2 नवम्बर 1965 को जन्मे शाहरुख़ आज 53 साल के हो गए हैं। वीरवार रात को 12 बजते ही शाहरुख़ ने अपना बर्थडे केक काटा। ये बर्थडे शाहरुख़ ने अपने परिवार और बच्चों के साथ बिताया। अपने जन्मदिन की फोटो शाहरुख़ ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की। 

    फोटो शेयर करते हुए शाहरुख़ ने लिखा ‘मैंने आपनी पत्नी को केक खिलाया, मन्नत (शाहरुख़ का बंगला) के बाहर अपने फैन्स से मिला और अब छोटी बच्चियों की मेरी गैंग के साथ मोनो-डील खेल रहा हूं। एक खुशनुमा जन्मदिन मना रहा हूं। इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’ आज शाहरुख़ की अगली फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर लॉन्च भी किया जाएगा। माना जा रहा है कि डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख़ का किरदार, उनके करियर की दिशा-दशा बदलने वाला है।