तो अब श्रद्धा कपूर भी करने जा रही हैं शादी ?

    तो अब श्रद्धा कपूर भी करने जा रही हैं शादी ?

    पिछली साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड एक्टर्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसमें सबसे ऊपर नाम वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का नाम हैं। खबरे तो ये भी हैं कि दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। अब इनकी शादी के बीच श्रद्धा कपूर की भी शादी की खबरे ज़ोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रद्धा भी अपने फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से इसी साल शादी करने वाली हैं।

    तो अब श्रद्धा कपूर भी करने जा रही हैं शादी ?

    दरअसल, 33 साल की श्रद्धा के परिवार वाले हैं चाहते हैं कि वो इस साल तक शादी कर ले। अब लगता है श्रद्धा ने घरवालों की बात को सीरियसली ले लिया है और अब वो शादी कर रही हैं। बता दें, रोहन एक फोटोग्राफ़र हैं। श्रद्धा और रोहन पिछले एक साल से एक दूसरे डेट कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस या अगली साल तक दोनों शादी कर सकते हैं।