'द ज़ोया फैक्टर' में सोनम कपूर के भाई का किरदार निभाएंगे सिकंदर खेर !

    'द ज़ोया फैक्टर' में सोनम कपूर के भाई का किरदार निभाएंगे सिकंदर खेर !

    बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाने वाले अनुपम खेर के बेटे सिकंदर का बॉलीवुड करियर बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इन दिनों उनकी झोली में कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। सिकंदर की फ़िल्में ‘मिलन टॉकीज़’ और ‘RAW: रोमियो अकबर वाल्टर’ जल्द ही रिलीज़ होने को तैयार हैं। अब खबर ये है कि सिकंदर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। सोनम कपूर और दुलकेर सलमान की फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में सिकंदर, सोनम के भाई के किरदार में नज़र आएंगे। 

    आपको बता दें कि ये फिल्म राइटर अनुजा चौहान की किताब ‘द ज़ोया फैक्टर’ पर आधारित है। हाल ही में हमने आपको बताया था कि इस फिल्म में सोनम के पापा का किरदार, उनके रियल चाचू संजय कपूर निभाने वाले हैं। ये पहली बार होगा जब ये दोनों चाचा भतीजी एक साथ काम करेंगे। सोनम ने हाल ही में फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में अपने रियल पापा अनिल कपूर के साथ काम किया है, जो फिल्म में सोनम के पापा का किरदार निभा रहे हैं।