शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लेकर नकुल मेहता और सोना महापात्रा में हुई बहस !

    शाहिद कपूर की कबीर सिंह पर भड़की सिंगर सोना महापात्रा !

    शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लेकर नकुल मेहता और सोना महापात्रा में हुई बहस !

    अम्बरसरिया, बेदर्दी राजा जैसे पॉपुलर गाने गा चुकी सिंगर सोना महापात्रा एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने सलमान पर नहीं बल्कि शाहिद कपूर पर निशाना साधा है। हाल में रिलीज़ हुई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की कहानी से सोना इतनी नाराज दिखी की उन्होंने ट्वीट कर न सिर्फ फिल्म को महिला विरोधी बताया। बल्कि को नेशनल वुमेन कमिशन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग करते हुए जवाब माँगा है।

    सोना ने अपने ट्वीट में लिखा है – फिल्म में किसी ने महिला विरोधी और पित्रसत्तात्मक कहानी को नोटिस नहीं किया? सिर्फ इंटेंस एक्टिंग? यह सच में बहुत परेशान करने वाला है। आप तो नेशनल वुमेन कमिशन की चेयर पर्सन हैं, मैं हैरान हूं कि जब भारत में महिलाओं की स्थिति की बात आती है तो हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए।'

    ये मामला यही शांत नहीं हुआ। सोना ने टीवी एक्टर नकुल मेहता के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए भी फिल्म कबीर सिंह के खिलाफ बोला और एक्टर्स से जिम्मेदार होने की बात कही।

    बता दें, बेबाकी से दुनिया के सामने अपनी राय रखने वाली सोना ने शाहिद से पहले सलमान खान, कंगना रनौत जैसे स्टार्स पर भी निशाना साधा है। सोना ने  प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट करते हुए सलमान खान को ट्रोल किया था। यहाँ तक की उन्होंने सलमान की फिल्म भारत के खिलाफ भी लोगों से एक्टर्स की अंधभक्ति करने से मना किया। इस बार सोना ने शाहिद को आड़े हाथों लिया है। अब देखना होगा इस पर शाहिद की तरफ से कोई जवाब आता है या नहीं।

    वैसे जहाँ तक फिल्म कबीर सिंह के कलेक्शन की बात है तो पहले दिन फिल्म ने 20 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं ऑडियंस को भी फिल्म खूब पसंद आ रही है।