चीटिंग के केस में जेल जाने से बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, कोर्ट ने लगाया स्टे !

    चीटिंग के केस में जेल जाने से बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, कोर्ट ने लगाया स्टे !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जेल जाने से बाल-बाल बच गयी हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर चल रहे एक क्रिमिनल केस में सोनाक्षी सिन्हा के अरेस्ट पर स्टे लगा दी है।

    मुरादाबाद के एक इवेंट ओर्गनाइज़र ने सोनाक्षी के ऊपर केस किया था। इस केस में सोनाक्षी पर धोखाधड़ी का आरोप था। पिछले साल 2014 में फ़ाइल की गयी शिकायत में इवेंट ओर्गनाइज़र, प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली में एक पुरस्कार वितरण में आने के लिए, उनकी कम्पनी से 24 लाख रूपए लिए थे।

    लेकिन पहुँचने का वादा कर के भी, इवेंट के दिन सोनाक्षी वहां पर नहीं पहुँचीं। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने कुल 37 लाख रूपए की पेमेंट की थी, जिसमें से सोनाक्षी के खाते में भी एक बड़ी रकम जमा करवाई गयी थी।

    कोर्ट ने इस शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि जब तक पुलिस इस केस में अपनी जांच कर के रिपोर्ट नहीं सौंपती, तब तक सोनाक्षी को अरेस्ट नहीं किया जाएगा।