सोनाक्षी सिन्हा ने कहा बॉलीवुड में नहीं है कोई सुशील लड़का !

    सोनाक्षी सिन्हा ने कहा बॉलीवुड में नहीं है कोई सुशील लड़का !

    सोनाक्षी सिन्हा ने कहा बॉलीवुड में नहीं है कोई सुशील लड़का !

    सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा के पेरेंट्स भी चाहते हैं कि सोना भी अपने लिए पार्टनर ढूंढ ही लें। तभी वो सोना को एक सुशील लड़के को डेट करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन सोनाक्षी के हिसाब से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी लड़का सुशील नहीं है।

    वैसे सोनाक्षी ने आगे ये भी बता दिया कि वो बॉलीवुड के किसी नामी सेलेब्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है जिसके बारे में किसी को भी नहीं पता। वैसे मज़ाकिया तरीके से ही सही लेकिन उन्होंने अपने फ्यूचर पार्टनर को ये भी धमकी दे दी कि अगर उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें चीट किया तो वो अगला दिन नहीं देख पायेगा।

    सोनाक्षी सिन्हा ने कहा बॉलीवुड में नहीं है कोई सुशील लड़का !

    बता दें, सोनाक्षी जल्द ही बड़े परदे पर नज़र आने वाली हैं। 2 अगस्त को उनकी फिल्म खानदानी शफाखाना रिलीज़ हो रही है। इस कॉमेडी फिल्म में सोनाक्षी के मज़ेदार किरदार में नज़र आ रही है जिसे फिल्म में देखना और भी इंट्रेस्टिंग होगा। इसके अलावा इसी महीने में वो अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ मिशन मंगल में भी साइंटिस्ट बनी दिखेंगी। मतलब एक महीने में दो फ़िल्में। सोनाक्षी कमाल करने वाली हैं।