सोनाक्षी सिन्हा निभा सकती हैं पैरालिम्पियन दीपा मलिक का किरदार !

    सोनाक्षी सिन्हा निभा सकती हैं पैरालिम्पियन दीपा मलिक का किरदार !

    सोनाक्षी सिन्हा निभा सकती हैं पैरालिम्पियन दीपा मलिक का किरदार !

    हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बायोपिक का दौर चल रहा है। नेता हो, अभिनेता हो या खिलाड़ी हो। मेकर्स इनकी कहानी परदे पर लाना नहीं छोड़ते। लेकिन इन बायोपिक में खिलाड़ियों के जीवन पर बनी फिल्मों को सबसे ज़्यादा सराहा गया। फ़रहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग हो, प्रियंका चोपड़ा की मैरी कोम हो या क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म’ धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी। ये फ़िल्में आज भी लोगों के ज़हन से नहीं उतरी हैं। अब इस लिस्ट में पैरालंपिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक का नाम भी शामिल हो गया है। खबरे हैं कि दीपा मलिक की इस बायोपिक में सोनाक्षी सिन्हा उनका किरदार निभाती नज़र आयेंगी।

    सोनाक्षी सिन्हा निभा सकती हैं पैरालिम्पियन दीपा मलिक का किरदार !

    बता दें, कुछ साल पहले भी दीपा मलिक के जीवन पर फिल्म बनाये जाने की बात चली थी। लेकिन अब लग रहा है फिल्म को लेकर मेकर्स सीरियस हैं और इस खिलाड़ी का किरदार सोनाक्षी सिन्हा से करवाना चाहते हैं। उम्मीद की जा रही है कि सोनाक्षी ही दीपा मलिक के किरदार में नज़र आयेंगी।

    वैसे बता दें, दीपा और सोनाक्षी सालों से एक दूसरे को जानती हैं और एक दूसरे की बड़ी प्रशंसक हैं।