रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में दोबारा साथ आयेंगे अक्षय कुमार और सोनम कपूर !

    रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में दोबारा साथ आयेंगे अक्षय कुमार और सोनम कपूर !

    सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्‍म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्‍म में वह अपने पिता अनिल कपूर के साथ पहली बार काम करती नज़र आ रही हैं। इस फिल्म में सोनम और अनिल पिता और बेटी का रोल निभा रहे हैं। ये कहानी प्यार और रिश्तों के बारे में है।

    लगता है कि 2019 में सोनम का काफी दिलचस्प फिल्मों का हिस्सा बनी नज़र आएँगी। खबर है कि सोनम कपूर को डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अगली फिल्‍म 'सूर्यवंशी' में काम करने के लिए ऑफर किया गया है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने सोनम से प्रॉजेक्‍ट को लेकर बातचीत की है। फिल्‍म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। अक्षय इस फिल्म में वीर सूर्यवंशी नाम के पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं।

    रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में दोबारा साथ आयेंगे अक्षय कुमार और सोनम कपूर !

    बता दें कि अक्षय और सोनम ने पहली बार साल 2011 में आई फिल्म थैंक यू में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद ये दोनों साथ में 2018 में आई फिल्म पैड मैन में नज़र आये थे।