सोनम के ऑनस्क्रीन पिता का किरदार निभाएंगे उनके चाचू संजय कपूर !

    सोनम के ऑनस्क्रीन पिता का किरदार निभाएंगे उनके चाचू संजय कपूर !

    सोनम कपूर इन दिनों अपने परिवार के लोगों के साथ काम करने के मूड में हैं। आपको बता दें कि उनकी आखिरी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की प्रोड्यूसर, सोनम की बहन रिया कपूर थीं। अभी कुछ ही दिन पहले सोनम की अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर आया है। इस फिल्म में सोनम के पापा का किरदार उनके रियल पापा, अनिल कपूर निभा रहे हैं। अब खबर ये है कि सोनम जल्द ही अपने चाचू संजय कपूर के साथ काम करने वाली हैं। सोनम की फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में संजय कपूर उनके पापा का किरदार निभाएंगे। 

    संजय इस साल रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज़’ में नज़र आए थे। संजय कपूर को अच्छा एक्टर माना जाता है, लेकिन उन्हें बहुत ज़्यादा फ़िल्में नहीं ऑफर होतीं। ‘द ज़ोया फैक्टर’ संजय के लिए भी एक बड़ा मौका है। ये फिल्म राइटर अनुजा चौहान की किताब पर आधारित है और इसे अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने जॉन अब्राहम को लेकर फिल्म ‘परमाणु’ बनाई है। इस फिल्म में सोनम के साथ मुख्य रोल में दुलकेर सलमान होंगे, जिन्होंने हाल ही में फिल्म ‘कारवां’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।