सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा ..ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ !

    सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा ..ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ !

    कल यानी 1 फ़रवरी को रिलीज़ हुई सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को ऑडियंस और बॉलीवुड सेलेब्स की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला है। जहाँ तक कमाई की बात करे तो देश में 1500 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन 3।30 करोड़ की कमाई की। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इस वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आएगी।

    फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर के दी -


    शैली चौपडा धर के डायरेक्शन में बनी ये अनोखी लव स्टोरी जहाँ समलैंगिक रिश्ते को मुख्य तौर पर दिखाया गया है। इस फिल्म के लिए सोनम की हिम्मत और इस तरह का रोल करने के लिए उनकी सब तारीफ कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है जितनी ये फिल्म लोगों को पसंद आई है उतनी अच्छी कमाई भी करे।