एक बार फिर साथ नज़र आएँगे सोनम कपूर और रणबीर कपूर !

    एक बार फिर साथ नज़र आएँगे सोनम कपूर और रणबीर कपूर !

    रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने आखिरी बार साल 2007 में आई फ़िल्म 'सांवरिया' में एक साथ काम किया था, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। उसके बाद से दोनों ने एक साथ काम नहीं किया है। हालांकि इनकी फ़िल्म 'सांवरिया' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। सूत्रों के अनुसार 'संजय दत्त की बॉयोपिक' में सोनम कपूर संजय दत्त की गर्लफ्रेंड बनेंगी, जिन्हें संजय दत्त अस्सी-नब्बे के दशक में डेट करते थे।  

    गौरतलब है कि 'संजय दत्त की बॉयोपिक' में 'संजय दत्त' की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इसका मतलब रणबीर और सोनम एक बार परदे पर फिर साथ में रोमांस करते दिखेंगे। वहीं राजकुमार हिरानी इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

    लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें  Desimartini App !