सोनम कपूर ने शेयर की साड़ी पहने हुए अपने बचपन की तस्वीर !

    सोनम कपूर ने शेयर की साड़ी पहने हुए अपने बचपन की तस्वीर !

    सोनम कपूर ने शेयर की साड़ी पहने हुए अपने बचपन की तस्वीर !

    बॉटल कैप चैलेंज के बाद अब सोशल मीडिया पर एक साड़ी ट्रेंड कर रहा है। साड़ी ट्रेंड को फॉलो करते हुए महिलाएं साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। इस खेल में बॉलीवुड एक्टर्स भी पीछे नहीं हैं। आयुष्मान खुराना और शबाना आज़मी के बाद अब सोनम कपूर भी साड़ी खेल में सोनम कपूर भी शामिल हो गई हैं। सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके आज के वक़्त की साड़ी वाली फोटो है। सोनम इन दोनों ही तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    वैसे सोनम को लेकर मीडिया में खबरे बनी हुई हैं कि वो अपना मुंबई वाला फ़्लैट बेच कर पति आनंद आहूजा के साथ लंदन शिफ्ट हो सकती हैं। अब इसके पीछे क्या सच्चाई है ये तो वक़्त आने पर पता चल ही जायेगा। हमें तो फ़िलहाल इनकी आने वाली फिल्म ‘ द ज़ोया फैक्टर’ का इंतजार है। फिल्म सितम्बर महीने में रिलीज़ हो रही है।