फिल्म एक लड़की को देखा .. में ये एक्ट्रेस बनी हैं सोनम कपूर का प्यार !

    फिल्म एक लड़की को देखा .. में ये एक्ट्रेस बनी हैं सोनम कपूर का प्यार !

    सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद चारो तरफ इस फिल्म की ही चर्चा हो रही है। फिल्म में पहली बार सोनम अपने पापा अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म में नज़र आने वाली हैं। राजकुमार राव इस फिल्म में अहम् किरदार निभा रहे हैं। लेकिन इन सबसे भी खास है फिल्म की कहानी जहां सोनम एक लेस्बियन का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर देख कर समझ आ रहा है कि सोनम को लड़के से नहीं बल्कि किसी लड़की से प्यार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस जो सोनम कपूर की पार्टनर बनी है? चलिए हम आपको बता देते हैं ये कोई और नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा हैं।

    फिल्म एक लड़की को देखा .. में ये एक्ट्रेस बनी हैं सोनम कपूर का प्यार !

    रेजिना साउथ फिल्म का जाना पहचाना नाम है। और सोनम कपूर की इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। ऐसा बहुत कम देखा गया है जब बड़े स्टार्स इस तरह के रोल करने से कतराते नहीं है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। 1 फरवरी 2019 को फिल्म रिलीज़ हो रही है। उम्मीद की जा रही है इस तरह की नई कहानी को ऑडियंस पसंद करेगी। फिल्म का डायरेक्शन शैली चौपडा धर ने किया है।