एक्टर सुनील शेट्टी के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा !

    एक्टर सुनील शेट्टी के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा !

    बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पन शेट्टी का बुधवार सुबह 1.30 बजे देहांत हो गया। 93 वर्ष के वीरप्पन शेट्टी ने मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपनी ज़िंदगी की आख़िरी साँस ली। वीरप्पन होटल चेन के मालिक थे और अपनी मेहनत से उन्होंने अपने-आप को काबिल बनाया था। उनके दो बच्चे सुनील और सुजाता हैं।

    2013 में वीरप्पन को बहुत बड़ा परालीटिक अटैक पड़ा था। इसके बाद ही सुनील शेट्टी ने अपने फ़िल्मी करियर को पीछे छोड़ अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया। हालाँकि सुनील ने अपने पिता के होटल बिज़नस को आगे बढ़ाया था।

    वीरप्पन शेट्टी का अन्तिम संस्कार कल किया जायेगा।