अक्षय कुमार संग इस शो से टीवी पर वापसी कर रहे हैं सुनील ग्रोवर!

    अक्षय कुमार संग इस शो से टीवी पर वापसी कर रहे हैं सुनील ग्रोवर!

    जब से सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो को गुडबॉय कहा है तबसे उनकी डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। कपिल ये आस लगाये बैठे हैं कि सुनील उनके शो पर वापसी करेंगे लेकिन यहाँ तो मामला कुछ और ही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ये ख़बर आई थी कि अक्षय कुमार टीवी के जाने माने शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज' के जज के तौर पर एक बार फिर टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने इस शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। खबरों की माने तो अक्षय ने शो का पहला प्रोमो भी शूट कर लिया हैं।

    इस शो को होस्ट करने के लिए पहले एली अवराम को चुना गया था लेकिन स्क्रीन टेस्ट और रिहर्सल के बाद अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसकी वजह हिंदी भाषा बताई जा रही है क्योंकि एली को पूरे शो के दौरान हिंदी बोलना पड़ता। उन्हें ऐसा करने में मुश्किल हो रही थी। इस वजह से अब शो में एंकर के लिए सुनील ग्रोवर का नाम सामने आ रहा है। हालाँकि सुनील की ओर से शो को होस्ट करने की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो सुनिल ग्रोवर और अक्षय कुमार को एक साथ देखना वाकई मजेदार होगा। खबरों की माने तो सितम्बर अंत तक शो का टेलीकास्ट हो जायेगा।