क्या कपिल शर्मा के शो पर सलमान खान संग आयेंगे सुनील ग्रोवर?

    क्या कपिल शर्मा के शो पर सलमान खान संग आयेंगे सुनील ग्रोवर?

    जब से कपिल शर्मा के शो का नया सीजन शुरू हुआ है, फैन्स के मन में ये सवाल है कि क्या सुनील ग्रोवर कभी इस शो में वापस आयेंगे? कपिल के शो को इस बार सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और सुनील, सलमान के साथ डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत में काम कर रहे है। खबर है कि सलमान ने सुनील को कपिल शर्मा के शो पर आने के लिए मनाने की कोशिश की है और सुनील ने उनसे कुछ समय माँगा है। अब माना जा रहा है कि सुनील, सलमान खान के साथ मिलकर कपिल शर्मा के शो पर फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे। और अगर ऐसा सही में हुआ तो कपिल और सुनील के फैन्स सलमान के बहुत आभारी होंगे।

    क्या कपिल शर्मा के शो पर सलमान खान संग आयेंगे सुनील ग्रोवर?

    एशियन ऐज की खबर के अनुसार, सलमान ने सुनील को शो पर भारत के प्रमोशन के लिए आने को मना लिया है। ये बात सच है कि सलमान को कोई ना नहीं बोल सकता। कपिल और सुनील हाल ही में सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए एक छत के नीचे देखे गये थे। सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने सुनील को भारत के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में जाने को मना लिया है। सलमान उन्हें इस शो में इसलिए ला रहे हैं ताकि ये शो और ऊपर उठ सके। सलमान का कोई को-स्टार उन्हें मना नहीं कर सकता क्योंकि वे सलमान खान हैं। सलमान ना केवल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सुनील को इस शो में लायेंगे बल्कि वे सुनील को शो में वापसी करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान के लिए सुनील को मनाने आसान नहीं था क्योंकि सुनील और कपिल के बीच जो भी हुआ वो बहुत बड़ी बात थी। जहाँ कपिल, सुनील को वापस लाना चाहते हैं वहीं सुनील इस शो में वापसी के लिए राज़ी नहीं है क्योंकि उनका फ़िल्मी करियर शो को छोड़ने के बाद चल निकला है। फिल्म पटाखा में उनके काम की तारीफ हुई थी और उन्होंने सलमान के साथ भारत में काम भी किया है।

    क्या कपिल शर्मा के शो पर सलमान खान संग आयेंगे सुनील ग्रोवर?

    फिल्म भारत में सुनील, सलमान के बेस्ट फ्रेंड बने हैं और उनका एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ एक रोमांटिक ट्रैक भी है। सलमान के उन्हें वापस लाने की बात कर सुनील ने कुछ समय पहले कहा था, 'सलमान सर कपिल के शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। क्योंकि मैं सलमान सर के साथ एक फिल्म कर रहा हूँ इसलिए मेरी डेट्स इस शो से क्लैश हो रही हैं। स्टार प्लस के लिए मैं जो शो कर रहा हूँ, वो मेरे लिए ठीक था। सलमान सर ने इस बारे में (कपिल के शो में जाने) मुझसे बात की थी। हमने बहुत साधारण रूप से बात की थी और ज्यादा कुछ नहीं।'