सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को जन्मदिन पर दिया ये खास गिफ्ट !

    सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को जन्मदिन पर दिया ये खास गिफ्ट !

    सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को जन्मदिन पर दिया ये खास गिफ्ट !

    सुशांत सिंह राजपूत और जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के अफेयर की खबर अब आम हो गई है। दोनों को कई बार एक दूसरे के घर के अलावा डिनर और लंच डेट पर साथ देखा गया है। यहाँ तक की हाल में रिया ने अपना जन्मदिन भी सुशांत और कुछ खास दोस्तों के साथ मनाया था। रिया का ये जन्मदिन सिर्फ इसलिए खास नहीं था क्योंकि सुशांत उनके साथ थे। बल्कि इसलिए भी कि सुशांत ने अपनी इस लेडीलव को जन्मदिन का खास तोहफा दिया था। खबरों की माने तो सुशांत ने रिया को एक खूबसूरत प्लैटिनम पेंडेंट गिफ्ट किया था जिसे रिया हमेशा पहने रहना चाहती हैं। मीडिया और इनके फैन्स के बीच जरुर इनके अफेयर की खबरे फ़ैल चुकी हो लेकिन दोनों फ़िलहाल कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

    बता दें, पिछले दिनों दोनों अपने दोस्तों के साथ लेह लद्दाक भी गए थे। यहां दोनों की चोरी तब पकड़ी गई जब दोनों ने ही एक ही बच्चे के साथ फ़ोटो पोस्ट की।

    सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को जन्मदिन पर दिया ये खास गिफ्ट !

    वैसे रिया से पहले सुशांत का नाम उनकी केदारनाथ को-स्टार, सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है। बाद में सुशांत ने सारा को इन्स्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। वहीं रिया भी आदित्य रॉय कपूर को डेट कर चुकी हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी में नये प्यार की एंट्री से सब कुछ बदल दिया है। फ़िलहाल दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।