इस टीवी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं सुष्मिता सेन के भाई राजीव !
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को लेकर काफी दिनों से ये खबरें थीं कि वो टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा को डेट कर रहे हैं। लेकिन इस बारे में किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी। ये खबरें तब आनी शुरू हुईं जब ये दोनों अपने-अपने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें डालने लगे जिसमें ये दोनों साथ थे।
एक सूत्र ने बताया कि, ‘हां, चारु और राजीव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी उनका रिलेशनशिप काफी नाज़ुक स्टेज पर है। इस वक़्त दोनों अपने रिलेशनशिप के बारे में पब्लिक में कुछ नहीं कहना चाहते और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। ये दोनों एक पार्टी में मिले थे और तभी से साथ हैं।’
अब एक दिन पहले ही राजीव ने अपने साथ चारु की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा ‘लव-बर्ड्स’। इसे इन दोनों के रिलेशनशिप की ऑफिसियल अनाउंसमेंट माना जा रहा है।
Updated: January 25, 2019 03:14 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News