तख़्त: रणवीर के साथ रोमांस करेंगी जाह्नवी, विक्की और आलिया फिर आयेंगे साथ नज़र?

    तख़्त: रणवीर के साथ रोमांस करेंगी जाह्नवी, विक्की और आलिया फिर आयेंगे साथ नज़र?

    करण जौहर अपनी फिल्म तख़्त के साथ सिनेमा का गेम और तगड़ा करने के लिए तैयार हैं। करण मुग़लों के समय की ऐतिहासिक कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें हम दारा शिकोह और औरंगजेब की कहानी देखेंगे। इस मल्टी स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया, भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेड्नेकर, अनिल कपूर, करीना कपूर और जाह्नवी कपूर होंगे। इस प्रोजेक्ट का ऐलान करण ने लगभग एक महीने पहले किया था लेकिन किस एक्टर की जोड़ी किसके साथ बनेगी ये बात साफ़ नहीं था। लेकिन अब इस बारे में जानकारी मिल गयी है।

    एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार इस दो भाईयों की कहानी में रणवीर सिंह बड़े भाई दारा शिकोह का किरदार निभाते नज़र आएँगे और विक्की मतलबी औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। इन दोनों मुग़ल भाईयों के रिश्ते और लड़ाई पर ये फिल्म आधारित होगी। खबर है कि आलिया भट्ट की जोड़ी विक्की कौशल के साथ बनाई गयी है। वहीं रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर साथ में रोमांस करते नज़र आयेंगे।

    तख़्त: रणवीर के साथ रोमांस करेंगी जाह्नवी, विक्की और आलिया फिर आयेंगे साथ नज़र?

    ख़बरों के मुताबिक जाह्नवी, नादिरा बानू बेगम का किरदार निभाएंगी, जो एक मुग़ल राजकुमारी थीं। आलिया, दिलरास बानू बेगम, जिन्हें राबिया-उद-दौरानी के नाम से जाना जाता है, का किरदार निभाएंगी। दिलरास औरंगजेब की पसंदीदा रानी थीं और उनके 5 बच्चे थे।

    तख़्त: रणवीर के साथ रोमांस करेंगी जाह्नवी, विक्की और आलिया फिर आयेंगे साथ नज़र?

    आलिया और विक्की को पहली बार इस साल आई फिल्म 'राज़ी' में साथ काम करते देखा गया था और इस जोड़ी को काफी लोगों ने पसंद भी किया था और फिल्म भी सफल रही थी। वहीं जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म होगी। बता दें कि फिल्म 'तख्त' साल 2020 में रिलीज़ होना तय हुई है।