क्या 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी वाणी कपूर?

    क्या 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी वाणी कपूर?

    लम्बे समय के बाद आदित्य चोपड़ा 'बेफिक्रे' नामक प्रोजेक्ट के साथ निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं। कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में रणवीर के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा रोमांस करती नज़र आएंगी पर अब अफवाहों की माने तो 'शुद्ध देसी रोमांस' की अभिनेत्री वाणी कपूर इस प्रोजेक्ट का भाग बन चुकी हैं। हालांकि अबतक इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।   

    सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद वाणी लम्बे समय से इंडस्ट्री से दूर थीं। इस एक्ट्रेस ने आदित्य चोपड़ा के द्वारा प्रड्यूस की गई 'अहा कल्याणम' नामक तमिल फिल्म में काम किया था। वह फिल्म अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह स्टारर 'बैंड बाजा बारात' का रीमेक थी। तमिल रीमेक में वाणी ‘एनएच 10’ की अभिनेत्री का रोल निभाती नज़र आई थीं। 

    अगर यह ख़बरें सच हुई तो वाणी का बॉलीवुड में यह दूसरा प्रोजेक्ट होगा। कहा जा रहा है कि इस अभिनेत्री का यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट है। इसलिए सम्भावना है कि यह प्रोजेक्ट वाणी को ही मिलेगा। 

    क्या 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी वाणी कपूर?

    Source: pinkvilla.com