वीडियो: वरुण धवन ने दीपिका और रणवीर को बताया अपने अडॉप्टेड पेरेंट्स !

    वीडियो: वरुण धवन ने दीपिका और रणवीर को बताया अपने अडॉप्टेड पेरेंट्स !

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने अडॉप्टेड पेरेंट्स के साथ नज़र आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में वरुण दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ एअरपोर्ट की एक कार्ट में हैं। यहाँ वरुण दीपिका और रणवीर को अपने अडॉप्टेड पेरेंट्स बता रहे हैं। वहीं दीपवीर भी वरुण के खाने, पीने, सोने का ख्याल रखने की बात कर रहे हैं।

    देखिये ये वीडियो-

    बता दें, रणवीर, दीपिका के वैक्स स्टेचू के उद्घाटन के लिए लन्दन गए हैं। तो वहीं वरुण कलंक के टीज़र के लिए मुंबई आये थे। टीज़र लांच के बाद वो वापस लंदन लौट गए हैं। कलंक के अलावा वो रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में बिजी हैं। जो इसी साल रिलीज़ होने वाली है।