वरुण धवन ने कमाई के मामले में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को छोड़ा पीछे, ले रहे हैं इतनी फीस !

    वरुण धवन ने कमाई के मामले में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को छोड़ा पीछे, ले रहे हैं इतनी फीस !

    वरुण धवन ने अपने 6 साल के करियर में अभी तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। और यही वजह है कि वरुण की डिमांड बहुत ज्यादा है। अपनी अगली फिल्म ABCD 3 के लिए वरुण की फीस सुनकर आपको भरोसा नहीं होगा। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक़, वरुण ABCD 3 के लिए 21 करोड़ बतौर फीस ले रहे हैं। 

    ABCD 3 को बॉलीवुड की पहली डांस फिल्म कहा जा रहा है, जो 4D और IMAX फॉर्मेट में शूट होगी। इस फिल्म में वरुण के साथ कैटरीना कैफ होंगी। हालांकि वरुण की ‘ऑक्टोबर’ और ‘सुई धागा’ ने बहुत बड़ी कमाई नहीं की है, लेकिन फिर भी बॉलीवुड एक्टर्स की नई जेनेरेशन में वरुण को सबसे भरोसेमंद एक्टर माना जाता है।

    21 करोड़ रूपए फीस लेने के बाद, वरुण फीस के मामले में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से भी ऊपर पहुंच गए हैं। ABCD 3 को सबसे बड़ी डांस फिल्म कहा जा रहा है। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर रेमो डी सूजा को भी 12 करोड़ रूपए की ज़बरदस्त रकम मिल रही है।