विराट कोहली को 'कजरारे-कजरारे' पर डांस करते देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे !

    विराट कोहली को 'कजरारे-कजरारे' पर डांस करते देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे !

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और इस ब्रेक को वो पूरी तरह एन्जॉय करते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में विराट मुंबई एअरपोर्ट पर अपनी पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को रिसीव करने पहुंचे थे। 

    विराट कोहली को 'कजरारे-कजरारे' पर डांस करते देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे !

    अब विराट का एक विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वो फिल्म ‘बंटी और बबली’ के गाने ‘कजरारे-कजरारे’ पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। आपको ये याद ही होगा कि ‘कजरारे-कजरारे’ गाने में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे एक्टर अभिओशेक बच्चन ने डांस किया था और उनके डांस स्टेप्स काफी पॉपुलर हुए थे। इस विडियो में विराट अपने एक दोस्त की शादी में अपने ज़बरदस्त डांसिंग स्किल्स दिखाते नज़र आ रहे हैं। 

    आपको बता दें कि विरत हाल ही में साउथ अफ्रीका में एक थकाऊ मगर जीत भरी क्रिकेट सिरीज़ खेलकर लौटे हैं। श्रीलंका में होने वाली ‘निदाहस ट्रॉफी 2018’ के लिए विराट को आराम दिया गया है। विराट की पत्नी अनुष्का की फिल्म ‘परी’ हाल ही में रिलीज़ हुई है और दर्शक इस फिल्मम को काफी पसंद कर रहे हैं।