दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया जुए में हार गए थे अपनी पूरी सैलरी, ऐसे छूटी जुए की लत !

    दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया जुए में हार गए थे अपनी पूरी सैलरी !

    दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया जुए में हार गए थे अपनी पूरी सैलरी, ऐसे छूटी जुए की लत !

    दिव्यंका त्रिपाठी के पति और एक्टर विवेक दहिया ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। विवेक ने बताया कि कैसे 19 साल की उम्र में उन्होंने उन्हें जुए की लत लग गई थी और जिसकी वजह से वो अपनी महीने भर की सैलरी पल भर में हार गए थे।

    विवेक ने यूके की एक यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन किया है। अपने ग्रेजुएशन के दौरान विवेक पढाई के साथ एक रिटेल स्टोर में पार्ट टाइम जॉब भी करते थे। विवेक ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे 2006 में जुए की लत लग गई, जब मैं करीब 19 साल का था। एक दिन, मेरा दोस्त मुझे एक कैसिनो में ले गया और ऐसे शुरुआत हुई।  सौभाग्य कहें या कुछ और, मैंने उस दिन पैसे जीते। मैं खुश था, क्योंकि मुझे वो रकम हासिल करने के लिए पूरा एक हफ्ता लग जाता। इसके बाद मैं लगातार कैसीनो जाने लगा और पैसे कार दांव पर लगाने लगा।'

    दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया जुए में हार गए थे अपनी पूरी सैलरी, ऐसे छूछूटी जुए की लत !

    विवेक ने बताया कि जुए की लत की वजह से वो बहुत कुछ हार गए थे। एक रात तो उन्होंने बहुत पैसे हारे और सिर्फ 5 पाउंड के साथ कैब में बैठ गए। लेकिन जब कैब ड्राईवर ने रास्ते भर उन्हें अपनेसंघर्ष की कहानी बताई तो उनका मन एकदम से बदल गया और उन्होंने उस दिन जुए से दूरी बना ली। जुए से निकलने में उन्हें तीन साल का लम्बा वक़्त लगा !

    दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया जुए में हार गए थे अपनी पूरी सैलरी, ऐसे छूछूटी जुए की लत !

    बता दें, आज विवेक अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं और कई टीवी शो में नज़र आ रहे हैं। विवेक और दिव्यंका की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। उम्मीद है आगे दोनों को किसी और टीवी शो में देखने का मौका मिले।