विवेक ओबेरॉय ने उड़ाया टीम इंडिया की हार का मज़ाक, अब फैन्स दे रहे हैं तगड़ा जवाब !

    विवेक ओबेरॉय ने उड़ाया टीम इंडिया की हार का मज़ाक !

    विवेक ओबेरॉय ने उड़ाया टीम इंडिया की हार का मज़ाक, अब फैन्स दे रहे हैं तगड़ा जवाब !

    बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के चर्चे फिल्मों से ज्यादा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ज्यादा होते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान को लेकर विवादित मीम शेयर करने वाले विवेक ने एक बार फिर वही कारनामा दोहरा दिया है। हाल में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड द्वारा की हार का मज़ाक उड़ाते हुए विवेक ने एक वीडियो शेयर किया है।

    विवेक द्वारा शेयर इस वीडियो में के महिला किसी व्यक्ति को गले लगाने की लिए आगे बढ़ती और फिर किसी दूसरे व्यक्ति को गले लगा लेती है। देखिये –

    ये वीडियो शेयर कर विवेक एक बार फिर फंस गए हैं। उन्हें ना सिर्फ ट्रोल किया जा रहा है बल्कि इस हरकत के लिए जमकर सुनाया भी जा रहा है। इस पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा ‘कम से कम वह देश के लिए लड़े और सेमीफाइनल तक पहुंचे, आपकी तरह नहीं जो हर बार फ्लॉप फिल्म के साथ आते हैं। इंडियन टीम रिस्पेक्ट कीजिये।'

    वहीं एक यूज़र ने तो विवेक की ही खिल्ली उड़ा दी। उन्होंने लिखा ये महिला ऐश्वर्या है जिन्होंने अभिषेक के लिए आपको छोड़ दिया’

    वैसे बता दें, इससे पहले विवेक ने सलमान और ऐश्वर्या को लेकर एक मीम शेयर किया था जिसके लिए इन्हें जमकर ट्रोल किया गया। बाद में उन्हें माफ़ी मांगते हुए वो पोस्ट डिलीट करना पड़ा।