विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान को लेकर फिर से कही ये बड़ी बात !

    विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान को लेकर फिर से कही ये बड़ी बात !

    बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म में वो मौजूदा प्रधानमंत्री के किरदार में नज़र आने वाले हैं। लेकिन, प्रमोशन में बिजी विवेक अपनी फिल्म से ज्यादा सलमान खान को लेकर सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। पिछले दिनों विवेक ने सलमान पर उनके करियर को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाया था। और अब विवेक ने उनसे पूछ लिया है कि क्या वो सच में किसी को माफ़ करने में विश्वास रखते हैं?।

    देखिये बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में विवेक ने सलमान के बारे में क्या कहा-

    बता दें, सालों पहले सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच ऐश्वर्या राय को लेकर विवाद हुआ था। ये बात इतनी बढ़ गई थी कि विवेक ने सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज कर दी थी। 2001 में हुए इस मामले को आज करीब 19 साल हो गए हैं, लेकिन विवेक को लेकर सलमान का गुस्सा अब तक शांत हुआ है। वहीं विवेक अपने कई इंटरव्यूज़, अवार्ड फंक्शन में सलमान से सबके सामने माफ़ी मांग चुके हैं, लेकिन सलमान हैं कि उन्हें माफ़ करने के लिए तैयार नहीं। अब लगता है विवेक ने भी हार मान ली है और सलमान वाले मुद्दे से आगे बढ़ गए हैं।