विवेक ओबेरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा !

    विवेक ओबेरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा !

     विवेक ओबेरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा !

    मुंबई पुलिस ने ‘पी एम नरेंद्र मोदी’ में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभा रहे एक्टर, विवेक ओबेरॉय की सुरक्षा बढ़ा दी है। विवेक को बुधवार के दिन जा से मारने की धमकी मिली थी। सूत्रों ने बताया, ‘विवेक को मिल रही धमकियों के मद्देनज़र उन्हें सुरक्षा दी गई है।’ 

    आपको बता दें कि विवेक हाल ही में ऐश्वर्या राय पर एक मीम ट्वीट करने की वजह से विवाद में पड़ गए थे। मंगलवार को मुंबई महिला कांग्रेस ने IPC की धारा 509 के तहत, मुंबई पुलिस से विवेक पर एफ़ आई आर दर्ज करने की अपील की थी।

    मुंबई महिला कांग्रेस की प्रेसिडेंट अजन्ता आर यादव ने मुंबई पुलिस को दिए लेटर में कहा, ‘हम आपके ध्यान में लाना चाहेंगे कि एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने बयान से महिला सम्मान को ठेस पहुँचाया है। एक आर्टिस्ट के तौर पर उनके राजनीतिक हस्तक्षेप पर नियंत्रण ज़रूरी है। अब, उन्होंने नारीत्व को ठेस पहुंचाई है और इसके लिए उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए।’