फ़िल्म 'दंगल' में कुश्ती करने के बाद साथ डांस मूव्स करती नज़र आई सान्या मल्होत्रा और फ़ातिमा !

    फ़िल्म 'दंगल' में कुश्ती करने के बाद साथ डांस मूव्स करती नज़र आई सान्या मल्होत्रा और फ़ातिमा !

    अगर आपको ऐसा लगता है कि फ़िल्म 'दंगल' में साथ नज़र आई फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा शायद ही फिल्म के बाद दोबारा मिल पाए तो आप गलत हैं। दंगल के ऑडिशन के दौरान मिली ये दोनों लड़कियां आपस में अच्छी दोस्त बन गयी और इनका इन्स्टाग्राम अकाउंट इसी गवाही देता है। इनको कई बार कई मौकों पर साथ देखा गया है जिसे देखकर ये लगता है कि इनकी मित्रता सिर्फ कैमरा के लिए नहीं थी। हाल ही में दोनों को एक डांस क्लास में साथ देखा गया। सान्या ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर की है जिसमें दोनों डांस मूव्स करती नज़र आ रही हैं। 

    विडियो पर कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा 'शनिवार रात मैंने वो किया जो करना मुझे पसंद है'। मैंने 4 साल बाद कोई डांस क्लास अटेंड की। काम की बात करे तो फातिमा इन दिनों फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रही हैं जिसमें वो एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। जहां इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन,आमिर खान और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारे हैं वहीं फातिमा का इस फ़िल्म में रोल पाना प्रशंसनीय है। अगर बात सान्या की की जाए तो वो रितेश बत्रा की अगली फ़िल्म जिसका नाम 'फोटोग्राफ' है में नज़र आएंगी। इसमें उनके साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी होंगे। डायरेक्टर ने खुद इस खबर को कन्फर्म करते हुए बताया कि मुंबई पर आधारित ये फ़िल्म एक लवस्टोरी है।