क्या अब ज़हीर खान लेंगे सात फेरे?

    क्या अब ज़हीर खान लेंगे सात फेरे?

    युवराज सिंह की हेज़ल कीच के साथ सगाई की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था पर कुछ समय पहले इस बात का अंदेशा ट्विटर पर हरभजन सिंह ने दिया था जिसे लोगों ने नज़रअंदाज कर दिया था। अब भज्जी के द्वारा किए गए एक और ट्वीट में ज़हीर खान की शादी के संकेत दिए हैं। तो क्या अब ज़हीर की शादी की खबर भी जल्द ही मिलेगी?








    ज़हीर की फीमेल फैंस की तादात बहुत ज्यादा है। इस खबर के सच होने के साथ न जाने कितने दिल टूटेंगे। पर क्रिकेटर किसे डेट कर रहे हैं यह बता पाना मुश्किल है। ज़हीर ने पूर्व में एक्ट्रेस ईशा शरवानी को डेट किया था पर कुछ साल पहले यह कपल अलग हो गया था।

    जैसे कि युवराज को लेकर हरभजन का ट्वीट सही था इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज़हीर की भी प्यार की तलाश ख़त्म हो गई है और अब वे भी शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। इस बात की घोषणा होने तक सिर्फ अंदाजे लगाए जा सकते हैं। ज़हीर ने ट्विटर पर युवराज को शादी करने के लिए कहा था पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब शादी करने की बारी खुद ज़हीर की है। 

    क्या अब ज़हीर खान लेंगे सात फेरे?

    Source: staztic.com