जानिए सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की इशिता की मौत पर एकता कपूर ने क्या कहा !

    जानिए सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की इशिता की मौत पर एकता कपूर ने क्या कहा !

    ख़बरें थीं कि स्टारप्लस के सीरियल ये हैं मोहब्बतें की इशिता भल्ला उर्फ़ अपनी दिव्यंका त्रिपाठी की शो से जल्द विदाई हो सकती हैं। शो में उनकी मौत का सीन दिखाया जाने वाला है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस को सदमा लग गया था। ये खबर एक विडियो के जरिये बाहर आई थी जब इसी शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर और शो के डायरेक्टर इसमें इशिता के किरदार को मारने की बात कर रहे थे।

    लेकिन आप को इस विडियो की सच्चाई भी बता ही देते हैं। दरअसल ये एक मजाक था। इसकी पुष्ठी कुद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने की है। एकता कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें इशिता यानी दिव्यांका को इस शो की जान बताया है। और ये भी कहा है कि शो में उनकी मौत नहीं होगी।