ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ सीरियल का प्रोमो हुआ रिलीज़, ये होंगे स्टार्स !

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ सीरियल का प्रोमो हुआ रिलीज़, ये होंगे स्टार्स !

    टीवी पॉपुलर फैमिली ड्रामा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही 'कुमकुम भाग्य' और 'इश्कबाज' की तरह इस शो का भी स्पिन ऑफ आने वाला है। इस सीरियल में रिया शर्मा और शाहीर शेख जैसे सितारे मुख्य भूमिका निभाएंगे। शो का नाम है 'ये रिश्ते हैं प्यार के' है। इस ने शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है।

    प्रोमो में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपनी बहन मिष्टी का परिचय जनता से करवा रही हैं। मिष्टी शो में नायरा की कजिन है। एक्ट्रेस रिया शर्मा सीरियल में मिष्टी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वीडियो में नायरा दर्शकों को मिष्टी के बारे में याद दिलाते हुए उनके बारे में बता रही हैं कि कैसे मिष्टी और नायरा का रिश्ता बेहद गहरा है और कैसे उस ही की वजह से नायारा और कार्तिक को करीब आये थे। साथ ही नायरा ये भी बताती हैं कि मिष्टी के मन में रिश्तों को लेकर बेहद कंफ्यूजन है। वीडियो में मिष्टी नदी किनारे एक स्कैच बना रही है। बता दें कि रिया आखिरी बार 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में लीड रोल निभाती दिखी थीं।

    कुछ दिनों पहले ही शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने इस स्पिन ऑफ की खबरों को कंफर्म किया था। उन्होंने इस सीरियल मेल लीड के बारे में भी बताया था और कहा था कि एक्टर शाहीर शेख इसमें लीड रोल निभाते दिखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शाहिर ने इससे पहले ऐसा रोल पहले कभी नहीं किया है। शाहीर और रिया के अलावा 'तू आशिकी फेम' ऋत्विक अरोड़ा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की कहानी बहन-भाई के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी। शाहीर और ऋत्विक शो में भाई होंगे।