बिग बॉस 13 में नज़र आ सकती हैं दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम ?
बिग बॉस 13 में नज़र आ सकती हैं दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम ?
हाल में दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम के एक फेसबुक पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया था। इस पोस्ट में ज़ायरा ने धर्म की वजह से फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही थी। अब इन्हें लेकर एक और खबर सामने आ रही हैं कि विवादित पोस्ट के बाद ज़ायरा बिग बॉस के घर में नज़र आ सकती हैं। इस शो को लेकर ज़ायरा से सम्पर्क किया गया है। और ज़ायरा खुद भी इस शो में आने को लेकर इंटरेस्ट दिखा रही हैं। लेकिन अभी इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें, ज़ायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे अपने धर्म को बताया था। अब अगर वो बिग बॉस के घर में नज़र आती हैं तो शायद उनकी इस बदली सोच के बारे में काफी कुछ पता चल सकता है। फ़िलहाल, ज़ायरा ने मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है।
Updated: July 05, 2019 06:26 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News