क्या म्यूटेंट्स को ताकतवर बना सकता है अपोकलीप्स?

    क्या म्यूटेंट्स को ताकतवर बना सकता है अपोकलीप्स?

    ‘एक्स-मैन: फर्स्ट क्लास’ से शुरू हुई ट्राइलॉजी की अगली इन्स्टालमेन्ट ‘एक्स-मैन: अपोकलीप्स’ की नई कांसेप्ट इमेज जारी की गई है जिसमें मैग्नेटो की बढ़ी हुई ताकत दिखाई गई है। माइकल फॉस्बेंडर मैग्नेटो के रूप में अपना रोल दोहराएंगे। 2014 में रिलीज़ हुई ‘एक्स-मैन:डेज ऑफ़ फ्यूचर पास्ट’ के बाद अब अपोकलीप्स ट्राइलॉजी का कंक्लूशन होगा। 

    निर्देशक ब्रायन सिंगर के अनुसार, "अपोकलीप्स की अनेक ताकतों में से एक यह भी है कि वह म्यूटेंट्स को मिला सकता है। मैग्नेटो जो भी कर सकता है उसका छोटा सा प्रदर्शन कर रहा है। मैग्नेटो बहुत शक्तिशाली है। अपोकलीप्स उसे पावर देता है जो कि हमे पहले भी देखा था। 

    फिल्म की कास्ट में चार्ल्स सेवर के रूप में जेम्स मैकएवॉय, मिस्टिक के रूप में जेनिफर लॉरेंस, बीस्ट के रूप में निकोलस हॉल्ट, मोइरा मैक टिगर्ट के रूप में रोज बर्न, हैवॉक के रूप में लुकास टिल, स्टॉर्म के रूप में एलेक्जेंड्रा शिप और जीन ग्रे के रूप में सोफी टर्नर मौजूद हैं। अपोकलीप्स का रोल ऑस्कर इसहाक ने प्ले किया है। फिल्म अगले साल 27 मई को रिलीज़ होगी। 

    क्या म्यूटेंट्स को ताकतवर बना सकता है अपोकलीप्स?