‘हैरी पॉटर एंड कर्सड चाइल्ड’ में नहीं होंगे डैनियल रैडक्लिफ

    ‘हैरी पॉटर एंड कर्सड चाइल्ड’ में नहीं होंगे डैनियल रैडक्लिफ

    अ स्टेज प्रोडक्शन की ‘हैरी पॉटर एंड कर्सड चाइल्ड’ 2016 में लंदन के वेस्ट एंड में प्ले किया जायेगा। डैनियल रैडक्लिफ, जो यंग विज़र्ड का रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं, ने हाल ही में खुलासा किया कि वह हैरी पॉटर के रूप में अपनी भूमिका में दोबारा नहीं नज़र आने वाले हैं। इस प्ले को जैक थ्रोन द्वारा लिखा जाएगा।

    ‘हैरी पॉटर एंड कर्सड चाइल्ड’ अल्बस, हैरी के सबसे छोटे बेटे को फॉलो करेगा। डैनियल ने ‘वाच व्हाट हैपन्स लाइव’ टीवी शो के दौरान प्ले के बारे में बात की और कहा, “मुझे इसके बारे में अक्सर पूछा जाता है, “क्या आप इसमें होंगे?’ और मैं कहता हूँ, ‘नहीं’। क्योंकि मैंने कर इसे कर लिया है। लेकिन किसी और को इसे निभाते देखना थोडा अजीब होगा।”

    प्ले को दो हिस्सों में बाँटा जायेगा और नावेल सीरीज के राइटर जे के राउलिंग की कहानी पर आधारित होगी। इसमें 30 एक्टर्स होंगे जिनके नामों के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। दूसरी तरफ़ डेनियल को ‘विक्टर फ्रैंकस्टीन’ में देखा जायेगा जहाँ वह इगोर के रोल में होंगे।

    ‘हैरी पॉटर एंड कर्सड चाइल्ड’ में नहीं होंगे डैनियल रैडक्लिफ