‘गेम ऑफ़ थ्रोंस’: जॉर्ज आर आर मार्टिन ने खोला 'द वॉल’ के पीछे छुपे आईडिया का राज़

     ‘गेम ऑफ़ थ्रोंस’: जॉर्ज आर आर मार्टिन ने खोला 'द वॉल’ के पीछे छुपे आईडिया का राज़

    ‘गेम ऑफ़ थ्रोंस’ से 'द वॉल' शायद सीरीज का सबसे ज़्यादा परिभाषित बल्कि सबसे अहम फीचर है। बर्फ़ की दीवार जो 700 फुट लम्बी और 300 फुट चौड़ी फैली हुई है वह पश्चिम में सिविलाइज़ से उत्तर में जंगलियों को अलग करने वाली बैरियर है। जॉर्ज आर आर मार्टिन, जो ‘अ सॉंग ऑफ़ आइस एंड फायर’ सीरीज के लेखक हैं, जो एच बी ओ के ‘गेम ऑफ़ थ्रोंस’ को आधार प्रदान करता है, ने हाल ही में नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के दौरे के दौरान खुलासा किया कि उन्हें ‘द वाल’ का आईडिया शिकागो की अबामनबल विंटर्स से मिला था। उन्होंने कहा कि उन्होंने 1967 के बर्फानी तूफान को झेला है, जिसने 'द वॉल' की मॉडलिंग में मदद की है।

    ‘गेम ऑफ़ थ्रोंस’: जॉर्ज आर आर मार्टिन ने खोला 'द वॉल’ के पीछे छुपे आईडिया का राज़

    "सबसे ठंडी सर्दीयां शिकागो में थी। वहाँ सर्दी में इतनी स्नो थी, आप देख नहीं सकते थे, सब तरफ़ बर्फ़, आइस, और बहुत ज़्यादा ठण्ड थी। लेकिन वे बर्फ की खाइयाँ थी। मुझे खाइयों और बर्फ की सुरंगों में से गुज़रना याद है, हवा इतनी तेज़ बह रही थी कि आप देख भी नहीं सकते थे। यह एक ऐसा अनुभव है जिसने कभी मेरा पीछा नहीं छोड़ा”, मार्टिन ने खुलासा किया।

    मार्टिन ही वह इंसान है जो सबसे ज़्यादा अटकलें लगाये जाने वाले सवाल का जवाब जानते हैं कि जॉन स्नो जिंदा है या मुर्दा है। इस के बारे में मार्टिन ने कहा, " इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते”। उन्होंने आगे कहा, " मैं बस ऐसे ही कह रहा हूँ, किताबें पढ़िए।” सीरीज में छठी किताब टीवी सीरीज के छठे सीजन से पहले आने की उम्मीद है।

    ‘गेम ऑफ़ थ्रोंस’: जॉर्ज आर आर मार्टिन ने खोला 'द वॉल’ के पीछे छुपे आईडिया का राज़