हॉलीवुड एक्ट्रेस मेघन मार्कल और प्रिंस हैरी की शादी में ब्राइड्समेड बनेंगी प्रियंका चोपड़ा?

    हॉलीवुड एक्ट्रेस मेघन मार्कल और प्रिंस हैरी की शादी में ब्राइड्समेड बनेंगी प्रियंका चोपड़ा?

    अगर आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर ध्यान देते हैं और बॉलीवुड से हॉलीवुड एक्ट्रेस बनी प्रियंका चोपड़ा के फैन हैं तो आप जानते होंगे कि प्रियंका और हॉलीवुड शो 'सूट्स' की मशहूर एक्ट्रेस मेघन मार्कल बहुत अच्छे दोस्त हैं। कुछ साल पहले इन दोनों की दोस्ती एनुअल एल (ELLE) वीमेन के टेलीविज़न डिनर पर हुई थी। जैसा कि सभी को पता है मेघन ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रिंस हैरी के साथ जल्द करने वाली हैं। खबर है कि हमारी प्रियंका चोपड़ा होने वाली प्रिंसेस मेघन की शादी में उनकी ब्राइड्समेड बनेंगी।

    प्रियंका ने अपने नए हार्पर बाज़ार को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा, 'जब आप मुझे वहां देखेंगे, तो आपको पता चल जायेगा।' प्रियंका मेघन और प्रिंस हैरी की शादी के लिए काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अपना उत्साह ज़ाहिर करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मेघन से अच्छा कोई हो सकता है। वे सबसे अच्छी हैं। वे एक आइकॉन हैं, जिससे लड़कियां कुछ सीख सकती हैं, औरतें कुछ सीख सकती हैं। वे साधारण हैं, बहुत स्वीट हैं और अच्छी हैं। वे पुरी दुनिया के बारे में सोचती हैं और ये सब होने से पहले से ही उसे बदलना चाहती हैं।'

    हॉलीवुड एक्ट्रेस मेघन मार्कल और प्रिंस हैरी की शादी में ब्राइड्समेड बनेंगी प्रियंका चोपड़ा?

    कुछ समय पहेल प्रियंका और मेघन को साथ में कैलिफ़ोर्निया में समय बिताते देखा गया था। प्रियंका ने प्रिंस हैरी और मेघन की सगाई की खबर सुनकर उन्हें बहुत प्यारे मेसेज के साथ बधाईयां दी थी। बता दें कि नवम्बर 2017 में मेघन और प्रिंस हैरी की शादी का एलान किया गया था और इनकी साथ में कुछ तस्वीरें भी शेयर की गयी थीं।

    मेघन और प्रिंस हैरी इस साल 19 मई को शादी करेंगे। वहीं प्रियंका की बात की जाये तो वे अपने शो क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनकी दो हॉलीवुड फ़िल्में - इजंट आईटी रोमाटिक? और अ किड लिखे जेक आने वाली है।