ज़ूलैंडर 2 का टीज़र हुआ आउट

    ज़ूलैंडर 2 का टीज़र हुआ आउट

    पैरामाउंट पिक्चर्स ने 2001 की फिल्म ज़ूलैंडर के सीक्वल का नया 2 मिनट का टीज़र रिलीज़ किया है। इस फ़िल्म में मेल मॉडल्स डेरेक ज़ूलैंडर और हंसेल की भूमिका बेन स्टिलर और ओवेन विल्सन ने निभाई है। फिल्म दो एक्टर्स को वापस लेकर आ रही है और कुछ नए मेंबर्स भी जुड़ेंगे।

    ज़ूलैंडर 2 का टीज़र हुआ आउट

    टीज़र स्टीफन हॉकिंग के साथ शुरू होता है मानो वह बता रहे हैं कि पृथ्वी के अस्तित्व और मानव मस्तिष्क के विकास में कैसे आया। उसके बाद कैमरा डेरेक ज़ूलैंडर पर फोकस करता है (बेन स्टीलर) डिमविट मॉडल, जो कहता है, “अगर भगवान मौजूद है, तो क्यों उसने बदसूरत लोगों को पैदा किया? अगली कड़ी का नाम 2लैंडर या ज़ूलैंडर II होगा, जो वीडियो में भी झलकता है क्योंकि डेरेक को नाम में से दो तरह के अर्थ निकालने में परेशानी का सामना कर रहे हैं।


    स्टिलर ने मूवी की स्क्रिप्ट के बारे में बात करते हुए कहा, “यह दस साल बाद है और इसमें से अधिकांश यूरोप में सेट किया गया है। यह बेसिकली डेरेक और हंसेल दस साल बाद हैं – हालाँकि पिछली फ़िल्म एक हैप्पी नोट पर ख़त्म हुई थी, बीच में काफ़ी सारी घटनाएँ घटती हैं। उनकी ज़िन्दगी बदल चुकी हैं और अब वह एक दुसरे से जुड़े नहीं हैं। यह उनके लिए एक नयी दुनिया है।” ज़ूलैंडर 2 अगले साल रिलीज होगी।