टीवी के इन 5 एक्टर्स को अभी बॉलीवुड जाना चाहिए !
बॉलीवुड की तरह ही टीवी एक्टर्स के पास भी बिज़ी और काफ़ी टाइट सिडयूल होता हैऔर इतने प्रेशर में भी वो अच्छा परफॉर्म करते हैं। हीरो की तरह ही इनके पास भी टैलेंट की कोई कमी नहीं होती क्योंकि इन्होनें लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना रखा है। तो क्या हम उनको मूवी में एक्टिंग करते देखना चाहेंगे ? वैसे तो हमारे पास कई ऐसे हीरो हैं जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड की तरफ रुख किया और काफी सक्सेसफुल हुए। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो टीवी के हैंडसम हंक कहे जाते है और हम उन्हें बॉलीवुड में देखने के लिए बेताब हैं। देखिये उन 5 एक्टर्स को जिन्हें बॉलीवुड में अपना लक आजमाना चाहिए -
रित्विक धन्जानी
गुड लुक्स, मूव्स के साथ रित्विक में भरपूर टैलेंट भी है। क्या ये आपको किसी सुपरहिट फार्मूले से कम लगता है ? रित्विक ने दो शार्ट फ़िल्म भी की हैं जिसका नाम जो हम चाहे और आफ्टरमैथ मुंबई है। सीरियल पवित्र रिश्ता में भी उनकी एक्टिंग कमाल की थी। अब और क्या चाहिए ?
कुशाल टंडन
अपने गुड लुक्स के चलते फेमस हुए टीवी एक्टर कुशाल टंडन हमको सीरियल 'बेहद' में अपनी एक्टिंग से काफी एंटरटेन कर रहे हैं। उनको 2015 में एक पिक्चर ऑफर हुई थी लेकिन कुछ दिन काम करके उन्होंने मना कर दिया। कुशल के लिए फ़िल्म साइन करने का यही सही समय है।
रोहित खंडेलवाल
जब किसी को मिस्टर वर्ल्ड का खिताब मिला हो तो उसके गुड लुक्स और कॉन्फिडेंस की बात करना टाइम ख़राब करने जैसी बात होगी। वैसे तो हमने उन्हें कई शोज़ में देखा है और अब मूवी में देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।
रजत टोकस
पृथ्वीराज चौहान में रजत ने सभी का दिल जीत लिया। उसी के बाद से लोग इनके फैन हो गये चाहे वो सीरियल 'चन्द्रगुप्त मौर्य' हो या 'जोधा अकबर' के अकबर के रूप में। क्या आपको नहीं लगता कि रजत को अपना लक बॉलीवुड में ज़रूर आज़माना चाहिए।
शांतनु महेश्वरी
शांतनु 'दिल दोस्ती डांस' और 'झलक दिखला जा' जैसे शोज़ में नज़र आये। इनकी मासूम मुस्कुराहट ने सभी को उनका दीवाना बना दिया। शांतनु डांसर,एक्टर के साथ साथ कोरियोग्राफर भी है। अब इन्हें भी बॉलीवुड में अपना भाग्य आज़मा ही लेना चाहिए।